BREAKING NEWS
KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 1:26 pm
KHABAR : लोकसभा चुनाव के लिये मतदान मशीनों को तैयार करने (कमिशनिंग) नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। लोकसभा चुनाव के लिये मतदान मशीनों को तैयार करने (कमिशनिंग) नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियो को जिला पंचायत के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। दो सत्रों में आयोजित इस प्रशिक्षण में ईव्हीएम मशीनों की कमिशनिंग के लिये नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया गया।         

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा भी कमिशनिंग के प्रशिक्षण का जायजा लेने जिला पंचायत पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कमिशनिंग का प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वे प्रशिक्षण में कमिशनिंग के बारे में सभी तरह की बातें अच्छे से समझ लें। जिससे ईव्हीएम की कमिशनिंग के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि ना हो। कमिशनिंग का कार्य पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ करना है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रशिक्षण में कमिशनिंग की नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी एवं प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त प्रशांत कुमार आर्य भी मौजूद थे। कमिशनिंग का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अमित शर्मा एवं राजेश कानूनगो द्वारा दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE