BREAKING NEWS
NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<     KHABAR :पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश का.. <<     KHABAR : बीजेपी की कार्यसमिति में जिलाध्यक्षों को.. <<     KHABAR : पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाना भाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 12:04 pm
REPORT : पानी व्यर्थ बहाना मंजूर है, लेकिन समय पर सप्लाई मंजूर नहीं, नगर पालिका की लचर व्यवस्था के कारण सभी वार्डों में बिगड़े पेयजल के हालात, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच नगर पालिका इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। क्योंकि अपनी लचर व्यवस्था के कारण गर्मी की शुरुआत में ही सभी वार्डों में पेयजलापूर्ति समय पर सप्लाई नहीं होने से हालात बिगड़ चुके हैं। जलकल शाखा को पानी व्यर्थ बहाना मंजूर है लेकिन समय पर सप्लाई मंजूर नहीं है। तीसरे दिन भी ठीक से पेयजल सप्लाई नहीं हो पा रही है। क्योंकि जगह-जगह पाइपलाइन फूटने से या लीकेज होने के कारण शेड्यूल अनुसार पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है। और अगर होता भी है तो गंदा-मटमेला पानी पीने को वार्ड वासी मजबूर है।हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर नगर पालिका प्राइवेट कंपनी के भरोसे चल रही है। जिसका खामियाजा नीमच शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है मानो ऐसा प्रतीत हो रहा है अंधेर-नगरी चौपट राजा वाला काम होते नजर आ रहा है। शहर के जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों  को कोई लेना-देना नहीं है। ऐसा ही मामला वार्ड नंबर 34 बंगला 20 में हुआ जहां तीसरे दिन भी पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई जिससे वार्ड वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा व अपने निजी साधनों से पानी के लिए दर-दर भटकते हुए देखा गया। वार्ड की निष्क्रिय पार्षद शारदा पाटनी के द्वारा वार्ड में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नल नहीं आने पर पानी के टैंकर की व्यवस्था की जा रही है। ना ही साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE