BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2023, 10:55 am
BIG BREAKING : भीलवाड़ा-डॉ. अंबेडकर नगर डेमू ट्रेन और रतलाम तक का सफर, जैसे ही बढ़ी यात्रियों को लेकर आगे तो लग गई भीषण आग, सूचना मिलते ही दौड़ी फायर फाइटर, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। रतलाम से इंदौर जा रही डेमू ट्रेन में रविवार सुबह आग लग गई। भीलवाड़ा-डॉ. अंबेडकर नगर डेमू ट्रेन सुबह 6.25 बजे रतलाम से रवाना हुई। 7 बजे ट्रेन प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां यात्रियों ने ट्रेन के ड्राइविंग मोटर कोच से धुआं उठते देखा, तो वे स्टेशन पर ही ट्रेन से नीचे उतर गए।

कुछ ही देर में इंजन के हिस्से वाली बोगी और इसके बगल वाली बोगी ने आग पकड़ ली। डेमू ट्रेन का इंजन (ड्राइविंग मोटर कोच) बोगियों के बीच में लगा हुआ था। इंजन के एक हिस्से में यात्रियों के बैठने के लिए बोगी होती है। इसके बाद दूसरी बोगियां अटैच रहती हैं। समय रहते लोगों ने ट्रेन से धुआं उठता देखा और नीचे उतर गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

आग इंजन से लगे हुए जनरेटर यान में आग लगी थी। इसके बाद बोगी तक फैल गई। डेमू ट्रेन में आग लगने के बाद करीब 7.50 बजे फायर ब्रिगेड टीम भी पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया है।

जली बोगियों को अलग किया-
घटना के सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को प्रीतम नगर से नौगांवा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। यहां आग से जली बोगियों को अलग कर ट्रेन को इंदौर के लिए रवाना किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE