BREAKING NEWS
KHABAR : आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चुनाव सामग्री वितरण एवं वापसी दलों का.. <<     KHABAR : ब्राम्हण समाज के आराध्यदेव भगवान परशुराम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी के इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होगा.. <<     BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन और नयागांव चेक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुक बधिर दिव्यांग एकादश एवं प्रशासन.. <<     KHABAR : जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास संसदीय क्षेत्र-21 के लिए देवास,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- स्वीप गतिविधियों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता पर ज्ञानोदय के नुक्कड़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को पीले.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले सीतामऊ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 5:26 pm
REPORT : मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत जिले में 1.37 लाख से अधिक बहनों का हुआ पंजीयन, शेष रही बहनें इस तारीख तक करा सकती है पंजीयन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के ऑनलाईन पंजीयन का कार्य तेजी से जारी है। कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिले में गांव-गांव एवं शहरी क्षेत्रों में वार्डाे में विशेष शिविर आयोजित कर, महिलाओं के आवेदनों का ऑनलाईन पंजीयन किया जा रहा है। जिले में मंगलवार 25 अप्रेल 2023 तक कुल एक लाख 37 हजार 82 महिलाओं का लाडली बहना योजना के तहत ऑनलाईन पंजीयन किया जा चुका है।

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय भारव्‍दाज ने बताया कि विकासखण्‍ड जावद के ग्रामीण क्षेत्रों की 29 हजार 790 महिलाओं का पंजीयन किया गया है। जनपद क्षेत्र मनासा में 39 हजार 871, जनपद क्षेत्र नीमच में 30 हजार 194 लाडली बहनाओ का पंजीयन किया जा चुका है।

इसी तरह नगरीय क्षेत्र नीमच में 13 हजार 957, अठाना में एक हजार 385, डीकेन में एक हजार 702, जावद में दो हजार 439, जीरन में दो हजार 318, कुकडेश्‍वर में दो हजार 264, मनासा में 4 हजार 255, नयागांव में एक हजार 359, रामपुरा में दो हजार 788, रतनगढ में एक हजार 609, सरवानिया महाराज में एक हजार 499 एवं नगरीय क्षेत्र सिंगोली में एक हजार 552 पात्र महिलाओं के मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत ऑनलाईन पंजीयन किए जा चुके है। लाडली बहनाओं के ऑनलाईन पंजीयन का कार्य निरंतर जारी है। ऑनलाईन पंजीयन से शेष रही सभी पात्र महिलाओं से 30 अप्रैल के पूर्व अपना ऑनलाईन पंजीयन अनिवार्य रूप से करवाने का आगृह किया गया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE