BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 2:06 pm
KHABAR : मुरैना में धोखाधडी के आरोप में बंद एक कैदी की अचानक तबीयत खराब, जिससे उसकी मौत हो गई, जेल पर प्रबंधन उसे जौरा अस्पताल ले गए, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। शनिबार को में धोखाधडी के आरोप में बंद एक कैदी की अचानक तबीयत खराब हुई। जिससे उसकी मौत हो गई। जेल पर प्रबंधन उसे जौरा अस्पताल भी ले गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैदी को बीपी की समस्या थी। जिस पर उसे तीन दिन पहले भी जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था।

आपको बता दें कि, भिंड के सुरपुरा थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव निवासी प्रमोद भदौरिया 10 जुलाई 2022 को धारा 420, 406 के आरोप में जेल में लाया गया था। जिसका प्रकरण न्यायालय में चल रहा था। प्रमोद की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हुई। जिस पर सूचना जेलर को दी गई। यहाँ मौजूद एक फार्मासिस्ट ने उसका प्राथमिक उपचार करने का प्रयास किया। इसके बाद एम्बुलेंस से उसे जौरा अस्पताल ले जाया गया। जहाँ रास्ते मे और तबीयत बिगड़ी। अस्पताल पहुँचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैदी की मौत का कारण प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक बताया जा रहा है। बाकी कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। वही जेल प्रबंधन ने कैदी के परिजनों को सूचना दी। बताया यह भी जा रहा है के कैदी की 3 दिन पहले भी तबीयत खराब हुई थी इस दौरान जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था। वही उप जेल के जेलर बाबूलाल माहौर का कहना है कि, एक 420 का कैदी था प्रमोद भदौरिया जिसकी तबियत अचानक खराब हुई उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहा डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE