BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2024, 3:03 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ के गांधी नगर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, बालाजी व्यायामशाला में भारतीय पद्धति से हुआ कुश्ती दंगल का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गांधीनगर में भगवान परशुराम सेतु मार्ग के पास, बागलेश्वर महादेव में स्थित बालाजी कुश्ती एवं जुड़ो प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में भारतीय पद्धति से एक दिवसीय पुरुष कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। 
व्यायामशाला कोषाध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली ने बताया कि मंगलवार को आयोजित कुश्ती दंगल में मुख्य अतिथि व्यायामशाला संरक्षक विष्णु शर्मा थे। विशिष्ठ अतिथि अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा जिलाध्यक्ष राजेश लोठ, शिक्षा विभाग के आलोकसिंह राठौड़, भूपेन्द्रसिंह पंवार, लालसिंह राणावत, पंकज भंडारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष कैलाश आगाल ने की। इस अवसर पर रेड क्रोस सोसायटी से राजकमल पुरोहित, संतोष शर्मा, अंकित जैन, राजकुमार गाछा, बाबुलाल शर्मा, मनोहर लौहार, रामनिवास गुर्जर, सुन्दर भाण्ड, किशन गुर्जर सैंती, प्रदीप माली, दीपक प्रजापत, गौरव दोसाया, समाजसेवी आनंद तिवारी, आदित्य नामदेव, हर्षित सिंह, दीपक गुर्जर, कुलदीप शर्मा, तनमय कुमावत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने सभी पहलवानों से हाथ मिलाकर परिचय लेकर दंगल प्रारम्भ कराया। दंगल में निर्णायक के रूप में शारीरिक शिक्षक विजय गांछा, जगपालसिंह राणावत, किशन पुरी गोस्वामी उपस्थित रहे। 
व्यायामशाला संचालक पहलवान कमलेश गुर्जर ने बताया कि कुश्ती में 45 किग्रा भार वर्ग में प्रथम देवीसिंह चौहान, द्वितीय सुनिल गुर्जर, तृतीय अर्जुन माली रहे। 50 किग्रा में प्रथम रणवीरसिंह राठौड़, द्वितीय बालकिशन भाण्ड, तृतीय कार्तिक गाछा, 55 किग्रा में प्रथम देवीलाल पाल, द्वितीय देवेन्द्र सिंह राठौड़, तृतीय अंकित गोस्वामी, 60 किग्रा में प्रथम हिमांशु भाण्ड, द्वितीय महेन्द्र खटीक, तृतीय हर्षवर्धन सिंह, 65 किग्रा में प्रथम अभयसिंह चौहान, द्वितीय युवराज पुरोहित, तृतीय राधेश्याम भील, 71 किग्रा में प्रथम राहुल गुर्जर, द्वितीय कनिष्ठ प्रतापसिंह राणावत, तृतीय राजेश मीणा, 85 किग्रा भार वर्ग में प्रथम मनन शर्मा, द्वितीय शुभम भील व तृतीय निलेश चौहान रहे। हनुमान चालीसा पाठ के साथ दंगल का समापन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE