BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में भारतीय डाक विभाग ने निकाली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में माहेश्वरी प्रीति क्लब की अनूठी.. <<     KHABAR : इंदौर में संपन्न हुआ 135वां उपकार दिवस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत निर्वाचन आयोग ने.. <<     KHABAR : तीन मड़िया से कटरा मार्ग पर चार पहिया वाहन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया वार्ड.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप गुर्जर ने किया.. <<     KHABAR : इंदौर में प्रीति प्रीमियर लीग टीम द.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर्षोल्लास के साथ मनाया सेन जी महाराज का.. <<     KHABAR : सिलेक्शन के आठ माह बाद घर लौटी बीएसएफ जवान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच के इस भाजपा नेता का भतीजा और काली.. <<     KHABAR :मुरादपुर के ग्रामीण करेंगे मतदान, सड़क के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2023, 11:12 am
KHABAR : पुलिस महानिरीक्षक डॉ महेन्द्र सिंह सिकरवार की माता जी की 25वीं स्मृति में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। देशभक्ति जनसेवा के नारे को बुलंद करने के साथ दीन दुखी मरीजों के उपचार हेतु समर्पित पुलिस महानिरीक्षक डॉ महेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा अपनी पूज्य माता शांति देवी सिकरवार की 25वीं स्मृति में एक विशेष निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें मरीजों का निशुल्क उपचार और नेत्र रोगियों के ऑपरेशन भी निशुल्क कराए जा रहे हैं। बता दें कि पुलिस महानिरीक्षक डॉ महेंद्र सिंह सिकरवार ने आज जेबीएल स्कूल बागचीनी में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें इंदौर, दिल्ली, ग्वालियर के विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित थे। शिविर में पंजीयन से पूर्व लगभग 6500 लोगों के पंजीयन हुए मगर इसके अलावा भी मरीजों की संख्या बढ़ती रही,उनका भी उपचार कराया गया। मरीजों को घर घर से लाने ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। यहां बता दें कि आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने अपनी माता जी की स्मृति में इससे पूर्व भी धार्मिक आयोजन कर चुके हैं और अपनी जन्मभूमि होने के नाते निश्चित ही यहां समाज के हित में अपना ऐसा कदम उठा रहे हैं जिससे समाज के लोगों को लाभ मिल सके। शिविर में ग्वालियर से रतन ज्योति नेत्र चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुरेन्द्र भसीन पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे वहीं हड्डी रोग और चर्म रोग, दंत रोग विशेषज्ञ शिविर में विशेष रुप से उपस्थित रहे। मरीजों के लिए भोजन व्यवस्था में भी की गई। ग्वालियर जयारोग्य चिकित्सालय के संयुक्त संचालक आर एस धाकड़ और मुरैना से डॉक्टर संजय शर्मा की पूरी टीम चिकित्सा शिविर में विशेष रुप से उपस्थित रही। इस मौके पर विशेष रूप से पधारे संत कृपाल सिंह महाराज सहित दिल्ली, ग्वालियर एवं इंदौर से आए डाक्टरों ने मंच पर भी अपना अनुभव साझा किये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE