BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 4:25 pm
KHABAR : सिलेक्शन के आठ माह बाद घर लौटी बीएसएफ जवान रविता, अपनी टोपी निकाल कर पिता को पहनाई, पिता ने भावुक होकर गले से लगाया, पढे़ खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। भारतीय सेना में जवान रविता यादव सोमवार को 8 महीने बाद अपने गांव लौटी। गांव वालों ने बैंड बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे गांव में धूमधाम से स्वागत रैली निकाली गई। घर के दरवाजे पर परिवार और मोहल्ले के लोगों ने आरती उतार कर फूल मालाएं पहनाई। इस दौरान पूरे गांव में जश्न का माहौल देखा गया।


दरअसल, बीरऊ गांव निवासी रविता पिता रामबगस यादव का 8 माह पहले बीएसएफ में चयन हुआ था। उन्होंने अगस्त 2023 में भोपाल में टेस्ट दिया था। सिलेक्शन होने के बाद पंजाब के जलंधर में ट्रेनिंग शुरू हुई। सेना में भर्ती होने के करीब 8 माह बाद आज रविता पहली बार अपने गांव लौटी।


इस दौरान गांव के लोगों ने गाजे बाजे के साथ उसका स्वागत किया। पूरे गांव के लोग इकट्ठा हुए और डीजे पर नाचते गाते हुए रैली निकाली। घर के दरवाजे पर परिवार के लोगों और मोहल्ले वालों ने आरती उतारी। मां ने फूल माला पहनाकर गले से लगाया। रविता ने घर पहुंच कर सबसे पहले अपना सेना का कैप निकाल कर पिता के सिर पर रखा। इस दौरान पूरे मोहल्ले के लोग भावुक हो गए।


चार भाई बहनों में सबसे छोटी है रविता
वीरऊ निवासी देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रविता चार भाई बहनों में सबसे छोटी है। दो बड़े भाई घर पर रहकर खेती किसानी करते हैं। एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता राम बगस यादव हेड मास्टर से रिटायर्ड है। इसके अलावा घर में मां और दादी हैं। आज पूरे परिवार ने गर्म जोशी के साथ रविता का स्वागत किया।


3 साल पहले गांव के लड़के का हुआ था सिलेक्शन
देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इसके पहले गांव के संजय यादव का 3 साल पहले बीएसएफ में सिलेक्शन हुआ था। इसके बाद से ही रविता गांव के लड़कों के साथ सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी में जुट गई थी। मोहल्ले वालों का कहना है कि रविता ने पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE