BREAKING NEWS
KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 4:15 pm
BIG NEWS : नीमच के इस भाजपा नेता का भतीजा और काली अंधेरी रात, जब उठाया ये खौफनाक कदम तो फैली सनसनी, घटना की भनक लगते ही मौके पर लगी भीड़, परिजनों ने आनन-फानन में लगा दी यहां के लिए दौड़, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिटी रोड स्थित बगीचा नंबर 10 में रविवार देर रात को एक 17 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। नीमच जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित पिता नंद किशोर माली निवासी बगीचा नंबर- 10 नीमच सिटी रोड रविवार रात को अज्ञात कारणों के चलते अपने घर मे फांसी लगा ली। जिसके बाद उसे परिजन बेसुध अवस्था में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया गया। 

बताया जा रहा है कि रोहित को जिला चिकित्सालय लाने से पहले एक निजी हॉस्पिटल भी ले जाया गया था। वही सोमवार को युवक के शव का जिला चिकित्सालय परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक भाजपा नेता बलवंत महावर का भतीजा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE