BREAKING NEWS
KHABAR : आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चुनाव सामग्री वितरण एवं वापसी दलों का.. <<     KHABAR : ब्राम्हण समाज के आराध्यदेव भगवान परशुराम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी के इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होगा.. <<     BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन और नयागांव चेक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुक बधिर दिव्यांग एकादश एवं प्रशासन.. <<     KHABAR : जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास संसदीय क्षेत्र-21 के लिए देवास,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- स्वीप गतिविधियों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता पर ज्ञानोदय के नुक्कड़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को पीले.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले सीतामऊ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 10:39 am
KHABAR : दशहरा मिलन समारोह में पहुंचे पूर्व मंत्री वर्मा, प्रेमचंद गुड्‌डू को लेकर बोले- पार्टी ने उन्हें सब दिया, अब क्या राष्ट्रपति बना दे, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। आलोट में गुरुवार को विधायक मनोज चावला और जावरा विधानसभा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा पहुंचे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की दौलत कमा कर विधायकों को खरीदा था, अब तो शुद्ध कांग्रेस बची है।


कैलाश विजयवर्गीय को अपना पुराना दोस्त बताते हुए कहा कि मैंने कैलाश को सलाह दी थी कि तुझे निपटने के लिए पार्टी ने विधायक का टिकट दिया है। जनता को जनसेवक चाहिए राजनेता नहीं। विधायक मनोज चावला जनता के लिए जेल तक गया है। उन्होंने जावरा से वीरेंद्र सिंह सोलंकी और आलोट से मनोज चावला को चुनाव जीतने की अपील कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की है।


वहीं प्रेमचंद गुड्डू के आलोट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने पर कहा कि उन्हें कांग्रेस ने सब कुछ दिया है। युवक कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर संसद तक बनाया। अब क्या राष्ट्रपति बना दें।सम्मेलन को जावरा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी और विधायक मनोज चावला ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।


टिकट वितरण को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि जावरा से कांग्रेस ने टिकट बदलकर वीरेंद्र सिंह को दिया है। सोलंकी मजबूत नेता है, सोलंकी की टिकट के बाद हो सकता है जावरा से भाजपा अपने प्रत्याशी राजेंद्र पांडे का टिकट बदल देगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE