BREAKING NEWS
KHABAR : आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चुनाव सामग्री वितरण एवं वापसी दलों का.. <<     KHABAR : ब्राम्हण समाज के आराध्यदेव भगवान परशुराम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी के इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होगा.. <<     BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन और नयागांव चेक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुक बधिर दिव्यांग एकादश एवं प्रशासन.. <<     KHABAR : जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास संसदीय क्षेत्र-21 के लिए देवास,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- स्वीप गतिविधियों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता पर ज्ञानोदय के नुक्कड़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को पीले.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले सीतामऊ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2023, 5:56 pm
KHABAR : मतदान को लेकर पुलिस विभाग की तैयारी, 5300 का बल रहेगा तैनात, 179 सेक्टर पुलिस मोबाइल, भरोसा पर्ची करवाएगी मतदान, 6 करोड़ की शराब जब्त, पढे़ खबर

Share On:-

धार। जिले में सात विधानसभाओं में 1480 सामान्य मतदान केंद्र, 3 वनरेबल केंद्र, 399 क्रिटिकल मतदान केंद्र कुल 1879 मतदान केंद्रों पर धार जिले के पुलिस बल के साथ-साथ सीएपीएफ, एसएएफ, होमगार्ड और ग्राम कोटवार के कुल 5391 का पुलिसबल तैनात किया गया।


निष्पक्ष और शांतिप्रिय चुनाव के लिए जिले में कुल 179 सेक्टर पुलिस मोबाइल, 39 क्यूआरटी टीम, सात झोनल पुलिस मोबाइल, सात फ्लाइंग स्कॉट टीम, 27 स्टेटिक सर्विलांस टीम, सात वीडियो सर्विलांस टीम लगाई गई है। जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए धार पुलिस अभी तक 52 स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाले गए है। बातें एसपी मनोज कुमार सिंह ने मीडिया को चर्चा के दौरान बताई है।


एसपी सिंह ने कहा कि जिले में आर्म्स के 940 प्रकरण पंजीबद्ध कर 948 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 560 अवैध फायर आर्म्स, 249 जिंदा कारतुस, 753 अवैध धारदार हथियार जप्त किए गए। जिनकी कुल कीमत 63 लाख 90 हजार रुपए है। इसके साथ ही अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिले में अवैध शराब के 3906 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3938 आरोपियों कब्जे से 6 करोड़ 63 लाख रुपए की शराब को जप्त किया गया। इसी प्रकार अवैध मादक पदार्थ गांजा, ब्राउन शुगर, हेरोइन के कुल 68 प्रकरणों में कुल 81 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1452 किलो ग्राम मादक पदार्थ मिला है।


जिसकी कुल कीमत 1 करोड़ 36 लाख रुपए है। वहीं पुलिस द्वारा थाना स्तर पर 29 हजार 691 प्रकरणों में 34 हजार 633 अनावेदकों के विरुध्द प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उन्हें अंतरिम बाउंड ओवर करवाया गया। साथ ही उनमें से 8226 अनावेदको के विरुद्ध अंतिम बाउंड ओवर की कार्रवाी की गई। जिनमें से आदर्श आचार संहिता के दौरान 4,570 प्रकरणों में 4,980 अनावेदको के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
36 बदमाशों को किया जिला बदर


एसपी सिंह के अनुसार, आदर्श आचार संहिता के दौरान 10 वर्ष से अधिक अवधि से फरार कुल 48 स्थाई वारंटी की तामिल करवाए गए हैं, जिसमें सबसे पुराना वर्ष 1993 में जारी स्थाई वारंट को तामील कराने में सफलता मिली है। इसके साथ ही 36 बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई। धार पुलिस द्वारा भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिप्रिय तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए और मतदाताओं में विश्वास जाग्रत करने के लिए जिले के मतदाताओं को भरोसा पर्ची का वितरण किया गया है।


जिले के ऐसे बदमाशों जो आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को प्रभावित कर सकते है। उन्हें सावधान पर्ची देकर सचेत किया गया है कि धार पुलिस की नजरें उन पर सतत बनीं रहेगी। उनके तरफ से शांति व्यवस्था भंग करने की स्थिति में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE