BREAKING NEWS
KHABAR : आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चुनाव सामग्री वितरण एवं वापसी दलों का.. <<     KHABAR : ब्राम्हण समाज के आराध्यदेव भगवान परशुराम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी के इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होगा.. <<     BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन और नयागांव चेक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुक बधिर दिव्यांग एकादश एवं प्रशासन.. <<     KHABAR : जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास संसदीय क्षेत्र-21 के लिए देवास,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- स्वीप गतिविधियों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता पर ज्ञानोदय के नुक्कड़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को पीले.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले सीतामऊ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2023, 10:46 am
KHABAR : भोपाल की 7 सीटों के लिए 70 काउंटर, लाल परेड-एमवीएम ग्राउंड से मतदान सामग्री बंटना शुरू, 2049 टेबल लगाई गईं, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। लाल परेड और एमवीएम ग्राउंड से गुरुवार सुबह से मतदान दलों को सामग्री वितरित होना शुरू हो गई है। जिले की 7 विधानसभा सीटों के कुल 70 काउंटर बनाए गए हैं। वहीं, कुल 2049 पोलिंग बूथ जितनी ही टेबल भी लगाई गई हैं। सुबह 6 बजे से मतदान दल सामग्री लेने पहुंच गए। दोपहर तक सभी टीमें पोलिंग बूथ तक पहुंच जाएंगी।


दोनों ही ग्राउंड पर विधानसभा क्षेत्र वार व्यवस्था की गई है। इनके लिए काउंटर भी अलग-अलग हैं। सबसे ज्यादा 13 काउंटर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए हैं, क्योंकि यहां पोलिंग बूथ भी सबसे ज्यादा 373 हैं। हुजूर में 12, नरेला में 11, बैरसिया-भोपाल उत्तर में 9-9, भोपाल दक्षिण-पश्चिम और भोपाल मध्य में 8-8 काउंटर हैं।


मतदान दल सुबह 6 बजे से सामग्री लेने पहुंच गए। 9 बजे से दल रवाना होने लगेंगे। दोपहर 12 बजे तक लगभग सभी टीमें पोलिंग बूथ रवाना हो जाएंगी। एडीएम प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि प्रत्येक बूथ के लिए अलग टेबल लगाई गई है। ताकि, मतदान दल सामग्री की जांच कर सकें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE