BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 11:43 am
BIG REPORT : भक्तों के लिए खुश खबरी बाबा महाकाल को जल अर्पित कर सकेंगे भक्त, मंदिर समिति ने की व्यवस्था, सावन माह से बंद था आम भक्तों का जल चढ़ाना, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। बाबा महाकाल के भक्तों के लिए खुश खबरी है।अब महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आने वाले भक्त भगवान महाकाल को जल भी अर्पित कर सकेंगे, इसके लिए मंदिर समिति ने दो जल पात्र रखे है, जिसमें भक्त जल, पात्र में डालेंगे तो वो जल सीधे शिवलिंग पर अर्पित होगा।


भगवान महाकाल के दर्शन करने वाले वाले भक्तों की मुराद होती है कि भगवान महाकाल को एक लौटा जल अर्पित हो जाए। इसके लिए महाकाल मंदिर समिति ने शुक्रवार से जल अर्पित करने के लिए दो पात्र रखे है। पहला सभा मंडप में और दूसरा कार्तिकेय मंडप में। श्रद्धालु उक्त स्थान पर लगे जल पात्र में जल अर्पित करेगे। यही से भक्तों का प्रवेश होता है। भक्त सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक भगवान महाकाल को जल अर्पित कर सके इसके लिए मंदिर समिति ने लौटा और जल उपलब्ध करवाएगी।


श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किया जल पाइप के माध्यम से मंदिर के गर्भगृह में लगे अभिषेक पात्र के माध्यम से भगवान श्री महाकालेश्वर को समर्पित होगा। वैशाख व ज्येष्ठ मास में भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए मिट्टी के कलश(गलन्तिका) से ठंडे पानी की जलधारा प्रवाहित की जाती है। अब श्री महाकालेश्वर भगवान के भक्तों द्वारा भी उनका जलाभिषेक हो पाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE