BIG NEWS : मंदसौर पहुंचे प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव, हेलीपेड पर उमड़ा भाजपाईयों का सैलाब, अब सीधे जाएंगे यहां, गांधी चौराहा पर होगी बड़ी सभा, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

April 20, 2024, 3:19 pm




मंदसौर। मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने आज शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उनकी इस नामांकन रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करीब 3 बजे विशेष विमान से मंदसौर पहुंचे। हेलीपेड पर स्वागत के बाद मुख्यमंत्री यादव सीधे कलेक्टोरेट पहुंचे और सांसद प्रत्याशी गुप्ता का नामांकन दाखिल करवाया। अब कलेक्टोरेट से उनका काफिला रवाना हो गया है जो गांधी चौराहा पहुंचेगा। जहां वे विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रोड शो निकलेगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहेंगे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP