BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2024, 4:05 pm
KHABAR : सरकारी स्कूलों में भी तीन साल की उम्र में पढ़ाई, नर्सरी की क्लासेस शुरू होंगी गवर्नमेंट स्कूलों में, इसी सत्र से शुरू होंगे एडमिशन, पढे खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब सरकारी स्कूलों में भी 3 साल की उम्र से बच्चों की पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के तीन हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में नर्सरी क्लासेस शुरू करने का फैसला किया है, जिसमें तीन साल या अधिक उम्र के बच्चों को एडमिशन दिया जा सकेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने जिन विद्यालयों में नर्सरी क्लासेस शुरू करने का फैसला किया है वहां एडमिशन वाले विद्यार्थियों का कोटा भी तय कर दिया गया है।


प्री प्राइमरी एजुकेशन के अंतर्गत स्कूलों में एडमिशन को लेकर यह निर्देश सभी जिलों के कलेक्टरों को दिए हैं। इसमें कहा है कि वर्ष 2024-25 सत्र के लिए समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना में 3061 विद्यालयों में पूर्व प्राथमिक कक्षाएं शुरू करने की स्वीकृति शासन ने दी है। पहले पांच जिलों भोपाल, छिंदवाड़ा, सीहोर, सागर और शहडोल के 1415 विद्यालयों में केजी 1 और केजी 2 कक्षाएं सत्र 2019-20 से संचालित की गई थीं। इन स्कूलों में भी अब इन कक्षाओं के साथ 3 से 4 साल की उम्र वर्ग के बच्चों के लिए नर्सरी कक्षाएं संचालित किया जाना है। इसके लिए एडमिशन प्रक्रिया 15 जून 2024 से शुरू की जाएगी।


कलेक्टर स्कूलों में कराएंगे इंतजाम
स्कूल शिक्षा विभाग ने इसको लेकर जारी निर्देश में कहा है कि कलेक्टरों की जिम्मेदारी यह है कि वे चिह्नित विद्यालयों के कमांड क्षेत्रों में 3 से 6 साल की उम्र वर्ग के बच्चों को चिह्नित करा लें। कलेक्टरों से यह भी कहा गया है कि प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए स्कूल में टाट पट्‌टी, पीने का पानी और शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। जिस विद्यालय में एडमिशन दिया जाना है वहां कम से कम दो कक्षों में प्रवेश पाने वाले बच्चों की क्लास संचालन की सुविधा हो और बाहर खेलने के लिए मैदान पर्याप्त जगह वाला हो।


शिक्षक 52 साल से अधिक उम्र का न हो
नर्सरी क्लास में पढ़ाने के लिए शासन ने शिक्षकों की उम्र का क्राइटेरिया भी तय कर दिया है। इसमें कहा गया है कि जिन स्कूलों में एडमिशन दिया जाना है, उसमें हर स्कूल में कम से कम दो अलग शिक्षकों का इंतजाम होना चाहिए। शिक्षक-शिक्षिका की उम्र 52 वर्ष से कम हो। शिक्षक बच्चों के साथ स्कूल एक्टिविटी करने में सक्षम हों और रुचि रखते हों। प्री प्राइमरी क्लास में पढ़ाने का अनुभव हो। चयन में महिला शिक्षिका को प्राथमिकता दी जाए।


यहां सर्वाधिक स्टूडेंट्स को मिलेगा प्रवेश
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा नर्सरी में एडमिशन के लिए स्कूलों में स्टूडेंट्स की संख्या भी तय कर दी गई है और 95 स्कूल ऐसे भी हैं जहां एक से डेढ़ हजार बच्चों को नर्सरी क्लास में एडमिशन दिया जा सकेगा। वहीं 18 ऐसे विद्यालय चिह्नित किए गए हैं जहां नर्सरी में प्रवेश पाने वालों की संख्या डेढ़ हजार से तीन हजार तक तय की गई है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE