BREAKING NEWS
KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2024, 4:29 pm
BIG NEWS : व्यापारी के साथ विश्वातघात करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 24 तेल के डिब्बे और पिकअप वाहन जप्त, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2024 को फरियादी के साथ विश्वासघात कर प्राप्त कर 02 दर्जन फार्चन के तेल के डिब्बे किमती 43200 रुपये व पीकअप को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 01 मई 2024 को फरियादी जगदीश पिता जयगोपाल बाधवा नि भानपुरा हामु जगतपुरा मंदसौर ने पीकअप थाना सिटी कोतवाली मंदसौर पर आकर रिपोर्ट लेख कराई की उसने दिनांक 30 अप्रैल 2024 को अपने दुकान से 100 फॉर्च्यून तेल के डिब्बे, कोल्ड ड्रिंक की 200 पेटी व 6 कुलर मंदसौर से भानपुरा के लिए लोड कर आए थे। उक्त पिकअप का ड्राइवर हेमंत उर्फ सुमित लोहार था जो भानपुरा पहुंचने पर जानकारी मिली कि उक्त वाहन में 24 तेल के डिब्बे जिनकी कीमत 43200 थी जो कम मात्रा में पाए गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली पर अपराध क्रमांक 223/24 धारा 407 भारतीय दंड विधान का दर्ज किया जाकर अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान के दौरान वाहन चालक हेमंत उर्फ सुमित लोहार पिता जगदीश लोहार उम्र 20 साल निवासी ग्राम कुणी थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ़ राजस्थान से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर पहले आरोपी द्वारा इधर-उधर की बात कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई। पश्चात मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा 24 तेल के डिब्बो को स्वयं प्राप्त करने की नीयत से फरियादी के साथ विश्वास घात कर घटना में प्रयुक्त तेल को डिब्बो को अन्यत्र स्थान पर छिपा दिया था जिन्हें पुलिस ने बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। कार्यवाही में प्रयोग किए गए चार पहिया वाहन पीकअप को भी पुलिस ने जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली, प्रआर 402 कमलेश भदोरिया, प्रआर 121 अर्जुन सिह, प्रआर 139 मनोहर मसानिया, आर 463 हरीश राठोर, आर 861 नरेन्द्र, आर 312 सुधीर राठोर, आर 751 योगेश साहू, आर 586 राकेश मईडा की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE