बुरहानपुर। जिला अस्पताल एक बार फिर विवादो के घेरे में आ गया है दरअसल बुरहानपुर जिला अस्पताल में ग्राम नाचनखेड़ा की एक महिला को उनके पति द्वारा डिलेवरी के लिए लाया गया था, किंतु वहा पर डॉक्टर पूनम सिंघल द्वारा डिलेवरी नही होने की बात की गई और खंडवा रेफर करने को कहा गया।
इस दौरान परिजनो का आरोप है की उन्हे अस्पताल परिसर के बाहर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आयकॉन अस्पताल ले जाने को कहा गया। जिसके बाद महिला को आयकॉन अस्पताल ले जाया गया जहाँ महिला की नार्मल डिलेवरी हो गई। जानकारी के अनुसार आय कॉन अस्पताल जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पूनम सिंघल के पति का है,जहां पेसेंट के परिजनो को 70 हजार रुपए का बिल थमा दिया गया है। जिसकी शिकायत ग्राम नाचनखेड़ा के समाज सेवी मनोहर हरी महाजन द्वारा जिला कलेक्टर से की गई तथा आयकॉन अस्पताल संचालक एवं जिला चिकित्सालय से गरीब गर्भवती महिला को रिफर करने की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की गई। मनोहर महाजन ने कहा जिला अस्पताल के उच्च अधिकारियों को भी इसकी शिकायत की गई।
वही इस संबध में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रदीप मोजेस से चर्चा की गई तो उनका कहना की जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पूनम सिंघल के एक निजी अस्पताल आयकॉन में 70 हजार रुपए लेने का मामला हमारे संज्ञान में आया है, टीम गठित कर मामले की जांच करवाते है।