BIG NEWS : नीमच शहर की बोहरा कॉलोनी और सुबह का वक्त, जब रहवासियों ने देखा गोमाता को इस हाल में तो घुमाया फोन..., सूचना मिलते ही दौड़े इस दल के सदस्य, पढ़े खबर

April 26, 2024, 12:21 pm




नीमच। शहर की बोहरा कॉलोनी में बीमार अवस्था में तड़प रही गोमाता को देखकर उसकी तीमारदारी के लिए स्थानीय रहवासियों ने पशु चिकित्सक को फोन लगाया। लेकिन एक घंटे तक कोई डाक्टर नहीं आया। फिर रहवासियों ने इसकी सूचना गौ सेवा दल टीम को दी। सूचना पर टीम के सदस्य मितेश अहीर, पार्थ जोशी, दिनेश शर्मा, सद्दाम हुसैन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पशु चिकित्सक यहां आए।  गौ सेवा दल के मितेश अहीर ने बताया कि नीमच शहर में रोजाना चार से पांच गौ वंश के बीमार अथवा घायल होने की सूचना गऊ सेवा दल टीम को मिलती है। टीम के सदस्य अपना काम धंधा छोड़कर जाना पड़ता है। ऐसे में प्रशासन को 24 घंटे एक इमरजेंसी पशु चिकित्सक की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि बीमार गौ वंश को समय पर इलाज मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि अगर शहर में गऊ सेवा दल टीम ना हो तो रोजाना कई बेसहारा गौ वंश बिना इलाज के मर जाएंगे। हमारी संस्था को कोई सरकारी सहायता नहीं मिलती है। फिर भी 24 घंटे बीमार घायल लाचार गौ वंश के लिए हमारी टीम तैयार रहती है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP