KHABAR : भोपाल उत्सव मेला समिति के नए अध्यक्ष बने मनमोहन अग्रवाल, समिति समाज से सरोकार रखते हुए जरूरतमंदों की सेवा और रचनात्मक कार्य लगातार करती रहेगी-अध्यक्ष, पढे़ खबर 

April 26, 2024, 1:59 pm




भोपाल। उत्सव मेला समिति के त्रि-वार्षिक चुनाव गुरूवार को संपन्न हुए। जिसमें मनमोहन अग्रवाल सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। वे समिति के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। होटल कोर्टयार्ड मैरियट में समिति की वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई थी। इसमें करीब 69 सदस्यों की उपस्थिति में अग्रवाल का सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हुआ। उनके अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा चुनाव अधिकारी अधिवक्ता हिमांशु अग्रवाल ने की। उनके नाम का प्रस्ताव समिति के राजेश जैन अतुल ने रखा, जिसका अनेक सदस्यों ने अनुमोदन किया। अध्यक्ष चुने जाने पर अग्रवाल ने कहा कि वे समिति की कार्यकारिणी जल्द घोषित करेंगे। समिति समाज से सरोकार बनाए रखते हुए जरूरतमंदों की सेवा के साथ ही रचनात्मक कार्यों को लगातार करती रहेगी।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP