KHABAR : इंदौर में महाराष्ट्र समाज और तरूण मंच का आयोजन, 23 बालकों का सामूहिक उपनयन संस्कार 28 अप्रैल को होगा, पढे़ खबर

April 26, 2024, 2:21 pm




इंदौर। महाराष्ट्र समाज, राजेंद्र नगर और तरुण मंच द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार 28 अप्रैल को विज्ञान नगर स्थित अल्पाइन एकेडमी में किया जाएगा। कार्यक्रम में 23 बालकों का सामूहिक रूप से उपनयन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे से होगी। इस दौरान सुबह देव, दैविक पूजन सहित अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक जयंत शिरालकर और अशोक चौगंजकर ने बताया कि आयोजन का यह 13 वां वर्ष है। पंडित विजय अयाचित के मार्गदर्शन में होने वाले उपनयन संस्कार की सभी विधियां पं. जितेंद्र काले गुरुजी द्वारा कराई जाएंगी। इस अवसर पर ​​​​​​ चौल कर्म, मातृ भोजन के बाद दोपहर 12 बजे उपनयन संस्कार कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP