NEWS : चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में मतदाताओं में दिखा उत्साह, इस बार वोट डालने के बाद महिलाओं को मिले इनाम, शाम 5 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान, निम्बाहेड़ा उपखंड में 106 साल के कंवरलाल ने भी डाला वोट, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

April 26, 2024, 5:56 pm




 चित्तौड़गढ़। लोकसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर शाम 5 तक 61.81 फीसदी मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक मावली में 58.07, वल्लभ नगर में 52.16, कपासन में 59.65, बेगूं में 65.01, चित्तौड़गढ़ में 58.35, निंबाहेड़ा में 69.72, बड़ीसादड़ी में 61.12, प्रतापगढ़ में 69.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट में 8 विधानसभा हैं। पूरे लोकसभा सीट पर कुल 10,92,400 पुरुष, 10,77,740 महिला और 27 थर्ड जेंडर वोटर हैं। सबसे ज्यादा वोटर 2,82,014 बेगूं विधानसभा क्षेत्र में हैं और सबसे कम वोटर 2,59,502 मावली में हैं। प्रशासन की ओर से पहली 5 महिला मतदाता, 5 पुरुष मतदाता, 5 नव मतदाता सहित 25 मतदाताओं को सर्टिफिकेट दिया गया। निंबाहेड़ा उपखंड के जावदा गांव में 106 साल की उम्र में भी पोलिंग बुथ पर जाकर कंवरलाल मेनारिया ने खुद अपने मताघिकार का प्रयोग किया। वहीं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार उपयोग किया।   

संबंधित समाचार

VOICE OF MP