KHABAR : कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने पचौरी पर लगाए आरोप, बोले- उनकी मानसिकता पहले से ही भाजपाई रही, पढे़ खबर 

April 27, 2024, 12:59 pm




नर्मदापुरम। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता व सीनियर लीडर मानक अग्रवाल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पचौरी को पहले से ही भाजपाई मानसिकता का होने का दिया। मानक अग्रवाल लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बाद मतदान के दिन भोपाल से इटारसी वोट डालने आए थे। मतदान के बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने दावा किया देश में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। अब तक जो दो चरणों में मतदान हुआ है। उसमें कांग्रेस, इंडिया गठबंधन को फायदा होगा। प्रदेश में छिंदवाड़ा, राजगढ़ समेत 3-4 सीटों पर जीत हमारी होगी। 4जून को नतीजे आएंगे तो देखेगे की इंडिया की सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में बनेगी। सुरेश पचौरी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के सवाल पर अग्रवाल ने कहा कि सुरेश पचौरी की मानसिकता पहले से ही भारतीय जनता पार्टी की थी। वो शुरू से भाजपा के लिए काम करते थे, वो इस बात की कोशिश करते थे कि होशंगाबाद में किसी भी अच्छे कांग्रेसियों को टिकट न मिले। इसलिए उन्होंने हमेशा बीजेपी और शर्मा परिवार का साथ दिया। लोकसभा चुनाव में अनुपस्थिति के सवाल पर बोले- सभी से कॉन्टैक्ट में था मानक अग्रवाल इटारसी के रहने वाले है। शहर में उनके सैकड़ों समर्थक है। व्यापारी वर्ग में भी उनकी अच्छी पेठ है। बावजूद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बाद वो केवल वोट डालने शुक्रवार को इटारसी पहुंचे थे। उनसे लोकसभा चुनाव के दौरान इटारसी में अनुपस्थिति रहने का सवाल पूछा तो उन्होंने कहा मैं काम अपने तरीके से करता रहा। लेकिन यहां सभी से कॉन्टैक्ट में था, सभी से बातचीत होती थी।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP