KHABAR : कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर के समर्थन में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आज नीमच के वार्ड क्रमांक 26 व 27 में किया जनसंपर्क, पढ़े खबर 

April 30, 2024, 8:16 pm




नीमच। मंदसौर-नीमच-जावरा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर के समर्थन में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने वार्ड 26 व 27 में जन संपर्क किया। कांग्रेस के पक्ष में मतदान का आम जनता से अनुरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा घोषणा पत्र घर-घर जाकर वितरण किया गया एवं 10 साल के मोदी सरकार की नाकामयाबी को बताया एवं क्षेत्रीय सांसद वर्तमान के जिन्होंने नीमच की सारी सुविधाएं छीनकर मंदसौर ले गए गैस की टंकी 350 से सीधी 1000 हो गई। रोजमर्रा की काम आने वाली आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है। वर्तमान में दालों के भाव आसमान छू रहे हैं। आम गरीब जनता का जीना दुश्वार हो रहा है।  जनसंपर्क के दौरान जिला अध्यक्ष अनील चौरसिया संगठन मंत्री बृजेश मित्तल शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राकेश कुमार अहीर अध्यक्ष  मोनू लोक्स,  अनुसूचित जाति कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश वीरवल  संजीव पगारिया महेश पाटीदार एडवोकेट महिल कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर रणजीत सिंह तंवर गजेंद्र यादव   मनोहर अम्ब मुकेश  पोरवाल भारत अहीर पूर्व पार्षद विनोद बोरीवाल पूर्व पार्षद हारून रशीद पूर्व पार्षद बलवंत यादव मनीष सोनकर  इलियास कुरैशी विमल शर्मा नितीन हसीजा हिदायत उल्ला खान अंकुर गर्ग सुरेश सीयोटा आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP