निवाड़ी। हर घर को नल से जल उपलब्ध कराए जाने की योजना की हकीकत जानने के लिए मध्य प्रदेश जल निगम के महाप्रबंधक छतरपुर लखन लाल तिवारी समेत पूरी टीम गुरुवार दोपहर 2 बजे निवाडी के ग्राम चुरारा के खिरक रामगढ़ का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और महिलाओं से नियमित जल प्राप्त होने के संबंध में चर्चा की। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि उन्हें घर में बराबर पानी मिल रहा है।
योजना की हकीकत जानने के लिए मध्य प्रदेश जल निगम के महाप्रबंधक छतरपुर लखन लाल तिवारी, उप प्रबंधक संदीप भारद्वाज एवं टीम लीडर रोहित रघुवंशी और उप यंत्री शांतनु ओझा ने निवाड़ी जिला मुख्यालय के समीप ग्राम चुरारा के खिरक रामगढ़ का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से नियमित जल प्राप्त होने के संबंध में चर्चा की।