BREAKING NEWS
KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<     BIG REPORT : ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, मंदसौर.. <<     BIG NEWS : मोहन सरकार में दूसरी बार विधायकों ने कम.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में मानसून का महाविस्फोट!,थमने का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के माल्याखेड़ी में आधी रात को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2024, 7:46 pm
KHABAR : प्रधान जिला न्‍यायाधीन ने जिला जेल का किया निरीक्षण, महिला बंदियों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा, पढ़े खबर  

Share On:-

मंदसौर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को जिले में स्थापित समस्त जेलों का निरीक्षण किया जाना है। इसी अनुक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर रेणुका कंचन के द्वारा जिला जेल मंदसौर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल के विभिन्न बैरक में निरुद्ध बंदीगण के रहन-सहन, खान-पान, साफ सफाई, स्वास्थ्य, विधिक सहायता आदि विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिला बैरक का भी निरीक्षण कर निरुद्ध महिला बंदियों को उन्हें मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने जेल में स्थापित पाठशाला, रसोई घर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, डिस्पेंसरी आदि का भी निरीक्षण किया। 
इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बंदियों को विशेषज्ञ सलाह हेतु शुरू की जा रही टेलीमेडिसिन की सुविधा की भी शुरुआत की।प्रधान जिला न्यायाधीश ने नशे के आदी बंदियों के लिए गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर काउंसलिंग की सुविधा सुनिश्चित किए जाने के आदेश प्रसारित किए। निरीक्षण के दौरान जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर सिद्धार्थ तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार, जिला जेल अधीक्षक पीके सिंह एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE