KHABAR : 10 दिन बाद थम जाएगा चुनाव प्रचार, कांग्रेस भाजपा नेताओं ने संभाला मोर्चा, कांग्रेस ने मुख्यालय पर किया विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी की खबर 

May 2, 2024, 10:39 am




बड़वानी। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के लिए अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में नेताओं ने प्रचार की कमान अपने हाथों में ले ली है। खास बात है.कि कांग्रेस और भाजपा में युवा कार्यकर्ताओं में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने की उम्मीदें हैं। ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित करने में बड़े नेता प्रयास कर रहे हैं। बड़वानी विधानसभा के जिला मुख्यालय में यादव धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजन मंडलोई व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित मंडलम सेक्टर सहित बूथ प्रभारी उक्त सम्मेलन में शामिल हुए है। साथ ही मंडलम, सेक्टर, सहित बूथ प्रभारियों को जवाबदारियां सौंपी गई है। साथ ही कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाए गई। बैठक के दौरान विधायक राजन मंडलोई ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की राजन मंडलोई ने बताया कि इस बार जनता बदलाव चाहती है। और खरगोन बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी ही एक विकल्प है। जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। इस बार हम सभी को साथ मिलकर मैदान में उतरना है। घर-घर पहुंचना है।कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने 2014 में जो वादे किए थे, वे जुमले साबित हुए हैं। भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, आतंकवाद जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार कुछ नहीं कर पाई। आमजन प्रतिदिन महंगाई से जूझ रहा है। किसान विरोधी नीतियां, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा, गिरती अर्थव्यवस्था, दलित-आदिवासी, अल्पसंख्यकों व महिलाओं पर अत्याचार, पलायन आदि मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP