KHABAR : श्रम के कारण ही पूंजी का अस्तित्व है- बैरागी, सीटू कार्यालय में मजदूर दिवस मनाया गया, पढ़े खबर 

May 2, 2024, 10:46 am




नीमच। पूरे विश्व के मेहनतकशो का त्यौहार मजदूर दिवस नीमच में भी सीटू कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर मई दिवस के शहीदों को याद करते हुए जन नाट्य मंच के संयोजक विजय बैरागी ने कहा कि श्रम के बिना पूंजी का कोई अस्तित्व नहीं है। आज के दौर में श्रमिक सबसे ज्यादा कठिन दौर से गुजर रहा है। श्रमिक अधिकारों व श्रम कानून का हनन हो रहा है। आज 8 घंटे से अधिक काम लिया जा रहा है। सारे कानून जो श्रमिकों के हित में थे उन्हें समाप्त किया जाकर पूंजी पतियों के हित में बनाया जा रहा है। इस कारण 1 मई मजदूर दिवस ज्यादा प्रासंगिक हो चला है। इस अवसर पर भारत की जनवरी नौजवान सभा के कृपाल सिंह मंडलोई ने कहा कि पूंजी श्रम के बिना महत्वहीन होती है। हमें मजदूरों के बलिदान को याद रखते हुए अपने कामों को आगे बढ़ाना होगा। बीएसएनएल एम्पलाई यूनियन के सर्कल सेक्रेटरी के सी सेन ने कहा कि हमारे कर्मचारी की छंटनी की जा रही है। सारे कर्मचारी हटाए जा रहे हैं। सीटू के शैलेंद्र सिंह ने मई दिवस के अतीत का उल्लेख करते हुए दुनिया भर में मनाए जाने वाले इस त्यौहार का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मजदूरों को‌ अपने अधिकार पाने के लिए अपनी एकता मजबूत करना ही होगी। कामरेड सुनील शर्मा ने कहा कि मई दिवस मजदूर दिवस शिकागो और पूरे विश्व के शहीद मजदूरों के खून से हुए लाल झंडा से पाये अधिकारों को अक्षुण्ण रखने का दिन है। इस लड़ाई को जारी रखने का दिन है तथा जो अधिकार नहीं पाए उनको पाने के लिए संघर्ष के संकल्प का दिन है। मजदूर दिवस की महत्ता बताती हुई कविताओं का वाचन ‌किशोर जवेरिया ने मजदूर के मन की नहीं तानाशाह के मन की बात, प्रियंका कविश्वर ने मजदूरी में हिस्सा, राधेश्याम शर्मा ने मजदूर को तो हर दिन काम है, किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने किया।  इस आयोजन में हर्षित गोसर, यश हिंगोनिया, दिनेश जोशी, विनोद कताला, बालमुकुंद भास्कर, साहिल शेख, मुकेश बाबा, काजी नूरुल हसन, ललिता धाने, विष्णु ट्रेलर, मुकेश नागदा अनेक साथी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP