KHABAR : सेवा संकल्प युवा संगठन का प्रशंसनीय प्रयास, सेवा दिवस पर जरूरत मंदों बच्चों को भेंट की शिक्षण सामग्री, पढे़ खबर

May 2, 2024, 12:14 pm




भोपाल। सेवा संकल्प युवा संगठन ने गुरूवार को संगठन के संरक्षक चेतन भार्गव का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में लालघाटी स्थित बस्ती में बच्चों के बीच मनाया। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि युवा संगठन अपने हर सदस्य का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाती है।   संगठन के अध्यक्ष प्रकाश मालवीय ने बताया कि संगठन के हर सदस्य का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे बस्ती में बच्चों के साथ, गौशाला में गौ सेवा करके और बुजुर्गाे के साथ के साथ सामाजिक कार्य करके मनाया जाता है। कार्यकम में यश जैन, प्रमोद मालवीय, दीपक साकरे, हर्ष राय,विवेक श्रीवास्तव, प्रिंस मालवीय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP