KHABAR : एसपी ने किया पुलिस मित्रों का सम्मान, शहर में भीड़ प्रबंधन में विशेष सहयोग करने के लिए टीम को सम्मानित किया, पढे़ खबर 

May 2, 2024, 5:28 pm




उज्जैन। पर्व और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अपनी सेवा देने वाले पुलिस मित्रों के विशेष सहयोग के लिए उज्जैन एसपी ने टीम के 5 सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। शहर में लगातार भीड़ प्रबंधन और अलग अलग पर्व पर पुलिस के साथ साथ काम कर अपनी सेवा देकर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस मित्र हेड धनंजय शर्मा,आकाश गोड़,कुलदीप राजपुरोहित,मनोज मारोठिया व निकिता को किया गया सम्मानित किया गया है। पुलिस मित्र हेड ने धनंजय शर्मा व आसिफ पटेल ने बताया कि पुलिस मित्रो द्वारा समय समय पर यातायात प्रबंधन में पुलिस का सहयोग किया जाता हे। जिसके चलते उन्हें ये सम्मान मिला है।उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने यातायात प्रबंधन में पुलिस का सहयोग करने वाले पुलिस मित्रो को सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत सिंह राठौर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात विक्रम सिंह कनपुरिया व दिलीप सिंह परिहार उपस्थित थे। हाल ही में पुलिस मित्र के 50 से अधिक कार्यकर्ता हजारों की तादात में आए पंचकोशी यात्रियों के प्रबंधन का भी सराहनीय कार्य कर रहे है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP