KHABAR : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत तहसील जीरन की कार्यकारिणी घोषित, कई सदस्यों को मिली अहम जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, पढ़े रतन पंडित की खबर
नीमच। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला मीडिया प्रभारी पंडित रतन शर्मा पत्रकार ने प्रेस नोट में बताया कि जीरन अध्यक्ष मनोहर रावत ने तहसील कार्यकारिणी की घोषणा मालवा प्रांत अध्यक्ष दीपलक्ष्मी धामणकर, मालवा प्रांत सह सचिव अनुराग जी लोखंडे, नीमच जिला संयोजक वीरेंद्र पाटीदार, नीमच जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोराणा की सहमति से उपाध्यक्ष- ललता शंकर शर्मा कराडिया महाराज, कैलाश पाटीदार बमोरा, सचिव- प्रेमसिंह पवार छाछखेड़ी, सह सचिव- कमल सिंह राजपूत लाछ, राजू लोहार कुचडोद, कोषाध्यक्ष- सुरेश दायमा चीताखेड़ा, महिला प्रमुख- कारी बाई मीणा चैनपुरा, कार्यालय प्रमुख सोहनलाल रावत बरकटी, मीडिया प्रमुख- राजू पाटीदार राबढ़िया, सह मीडिया प्रमुख- उदयलाल रावत, शिवेंद्र सिंह शक्तावत, घसुंडी जागीर आयाम, पर्यावरण प्रमुख- सुरेश मीणा आसपुरा, रोजगार सर्जन- विनोद पाटीदार, सीएम लीगल सेल प्रमुख- ओम प्रकाश पाटीदार, वकील साहब सकरानी, प्रचार- सत्यनारायण सुतार, महिला भगवती बाई गुडला को बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शिवलाल वीरवाल जीरन, राहुल मागरिया चीताखेड़ा, कमलेश जैन, हरिशंकर शर्मा जीरन, कमलेश लोहार, जगदीश राव वीरम चंद जाटव, प्रहलाद जाटव, घनश्याम रावत, विनोद भामावत जीरन को जिम्मेदारी दी गई। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत तहसील कार्यकारिणी की घोषणा से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व जनता में उत्साह है।