BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2024, 9:50 pm
BIG NEWS : नीमच में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रोड शो, शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, रथ में सवार होकर फोर जीरो चौराहा पहुंचे सीएम, चुनावी सभा में साधा कांग्रेस पर निशाना, सुधीर गुप्ता के पक्ष में मांगा आशीर्वाद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने नीमच में भव्य रोड शो निकाला। शहर के बारादरी से शुरू हुआ सीएम का रोड शो बजरंग चौक, बिहार गंज, नृसिंह मंदिर, श्री राम चौक घंटाघर, बिचला गोपाल मंदिर, तिलक मार्ग, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार से होते हुए 40 विद्युत केंद्र, भारत माता चौराहा पहुंचा। जहां सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार किया है। इनके नेताओं के घरों से लाखों-करोड़ों रूपये निकल रहे हैं। आज पता ही नहीं चलता है कि कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष कौन है। आज भी गांधी परिवार ही कांग्रेस को चला रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष तो सिर्फ नाम का है। कांग्रेस के कई नेता जमानत पर बाहर है। नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों की सरकार है। आम लोगों के लिए नरेंद्र मोदी ने कई काम किए हैं। इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू, श्रीचंद्र कृपलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी दल-बल के साथ तैनात है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE