BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2024, 7:18 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की खाकी और मंगलवाड़ रोड़, जब पहुंची तेज रफ्तार स्विफ्ट कार तो पुलिस की नाकाबंदी देख चालक ने उठाया ये कदम, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली वाहन को रोक तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में ले जा रहे थे अफीम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार में परिवहन की जा रही 650 ग्राम अफीम जब्त कर अलवर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतू एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह के निर्देशन व वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ तेजकुमार पाठक के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ गजेन्द्र सिंह पु.नि. के नैतृत्व में एसआई महेन्द्र सिंह, हैड कानि. सुरेन्द्र सिंह, कानि. बलवंत सिंह, हेमव्रत सिंह, भजन लाल व मनोहर सिंह मंगलवार को हाईवे रोड़ पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौराने कोटा उदयपुर की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार आई। जिसके चालक को कार को रोकने का ईशारा किया किन्तु कार चालक द्वारा कार को नहीं रोक नाकाबन्दी तोडकर भागने लगा। जिस पर पुलिस जाब्ता द्वारा बैरीकेट्स लगाकर कार को रोक कर कार चालक व उसके साथी की गतिविधी संदिग्ध होने से कार व आरोपियों की तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से कुल 650 ग्राम अवैध अफीम मिली। अवैध अफीम व कार को जब्त कर आरोपी कार चालक कॉलगांव थाना किशनगढ़ बांस जिला अलवर हाल आई एम.टी मानेसर गुडगांव निवासी 22 वर्षीय अमरीक सिंह पुत्र फतेह सिंह सिख व मुबारिक पुर थाना नौगांवा तहसील रामगढ़ जिला अलवर निवासी 31 वर्षीय बिन्दर सिंह पुत्र जंगीर सिंह सिख को गिरफतार किया गया। आरोपियों के कब्जे से जब्त शुदा अफीम के सम्बंध में पुछताछ जारी है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE