BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2024, 7:01 pm
KHABAR : महाकाल मंदिर में पंचकोसी यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था, हजारो भक्तों ने किया भोजन प्रसादी, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्नक्षेत्र में मंगलवार को पंचकोसी यात्रा से लौटने वाले श्रद्धालुओं भोजन प्रसादी ग्रहण की। दोपहर में भगवान महाकाल को भोग लगाने के बाद से ही अन्नक्षेत्र में आने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी थी।


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की मंशानुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से निशुल्क अन्नक्षेत्र में मंगलवार को पंचकोसी से लौटने वाले यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। सुबह से ही पंचकोसी से आने वाले श्रद्धालुओं ने पहले शिप्रा के रेती घाट पर स्नान कर अष्ठतीर्थ यात्रा के बाद भगवान महाकाल के दर्शन किए। यहां से लौटने के दौरान यात्रियों ने निशुल्क अन्नक्षेत्र में भोजन प्रसादी प्राप्त की। मंदिर समिति द्वारा पंचकोसी यात्रियों की यह सेवा वर्ष 2004 से की जा रही है। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा यात्रियों के भोजन प्रसादी व पेय जल की व्यवस्था का सतत निरीक्षण भी किया जा रहा है। इस दौरान अन्नक्षेत्र प्रभारी मिलिंद वैद्य, राजेंद्र सिंह सिसोदिया व अन्य कर्मचारियो द्वारा सेवा भाव से कार्य किया जा रहा है। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक मृणाल मीना ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती है। समिति द्वारा संचालित निरूशुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि में श्रद्धालु अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE