BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2024, 9:23 pm
BIG NEWS : नीमच पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, शुरू हुआ भव्य रोड शो, यहां होगी चुनावी सभा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव आज नीमच में भव्य रोड शो निकालकर चुनावी सभा करेंगे। वे बड़नगर से चुनावी सभा के बाद सड़क मार्ग के जरिये नीमच पहुंच गए हैं। नीमच पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सीएम का भव्य स्वागत किया। शहर के बारादरी से सीएम का रोड शो भी शुरू हो गया है जो बजरंग चौक, बिहार गंज, नृसिंह मंदिर, श्री राम चौक घंटाघर, बिचला गोपाल मंदिर, तिलक मार्ग, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार से होते हुए 40 विद्युत केंद्र, भारत माता चौराहा पहुंचेगा। जहां सीएम डॉ. मोहन यादव बीजेपी प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। इस दौरान सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी दल-बल के साथ तैनात है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE