BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेगें तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या और कुंभ राशि वालों की पद.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सरौदा और खेत में खंभा.. <<     BIG NEWS : रतलाम जिला अस्पताल में मारपीट, पुलिस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और एसडीएम ममता खेड़े,.. <<     KHABAR : नगर परिषद कुकड़ेश्वर में विकराल रूप ले रही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पत्रकार खण्डेलवाल की स्मृति में पांच.. <<     REPORT : शहर में पेयजल संकट पर ब्लॉक कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सिंघल ने किया फिश कियोस्क का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का शामगढ़ थाना क्षेत्र और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी.. <<     MANDI BHAV : तुअर दालों के दाम 200 रुपये तक बढ़े, उड़द.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में यादव समाज ने निकाली भव्य कलश.. <<     KHABAR : किसान द्वारा फसल में छुपाकर लाई गई खराब.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2023, 10:54 am
KHABAR : जिले में प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया नवीन लीगल एड डिफेंस काउंसेल कार्यालय का निरीक्षण, मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास प्रभात कुमार मिश्रा की उपस्थिति में आज 25 फरवरी को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय देवास के अंतर्गत लीगल एड डिफेंस कांउसेल सिस्टम के कार्यालय में कार्य प्रारंभ किया गया। 

इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा दीप प्रज्वलन कर नवनियुक्त डिफेंस कांउसेल को शुभकानाएं भी दी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास प्रभात कुमार मिश्रा प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा नई दिल्ली एवं म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा संचालित योजना लीगल एड डिफेंस कांउसेल सिस्टम का संचालन देवास जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। जिसमें अनुभवी अधिवक्ता चीफलीगल एड डिफेंस नीलिमा राय, डिप्टी लीगल एड डिफेंस त्रिलोक पाटीदार एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस अभिषेक तिवारी एवं अर्शिल खान आपराधिक प्रकरणो में निःशुल्क विधिक सहायता का कार्य करेंगे। 

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निहारिका सिंह ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न प्रक्रम पर विधिक सेवा प्रदान की जाती थी। पूर्व में पैनल लॉयर के रूप में नामांकित अधिवक्ताओं के द्वारा दांडिक मामलों मे पैरवी की जाती थी। वर्तमान में लीगल एड डिफेंस प्रणाली के अंतर्गत 1 चीफ, 1 डिप्टी एवं 2 असिस्टेंट डिफेंस कांउसेल की नियुक्ति संविदा आधार पर की गई है। जिन्हें मध्‍यप्रदेश न्यायिक प्रशिक्षण अकादमी जबलपुर से प्रशिक्षण भी दिया गया है। जिला मुख्यालय पर दांडिक प्रकरणों में पात्र व्यक्तियों को इस डिफेंस काउंसेल के माध्यम से यह सुविधा दी जावेगी। तहसील विधिक सेवा समितियों में पूर्ववत पैनल लॉयर प्रणाली कार्यशील रहेगी। 

जिला मुख्यालय पर कार्यरत पैनल लॉयर सिविल मामलों में पूर्ववत कार्य करते रहेंगे। इसके अतिरिक्त जिन पैनल लॉयर को पूर्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से दांडिक प्रकरण आवंटित किये गये है, उनमें पूर्व से नियुक्त पैनल लॉयर ही पैरवी करेंगे। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश दिनेश प्रसाद मिश्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवकुमार कौशल, जिला रजिस्ट्रार यशपाल सिंह सहित अन्य न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल, लीगल एड डिफेंस कांउसेल के चीफ नीलिमा राय, डिप्टी त्रिलोक पाटीदार एवं असिस्टेंट अभिषेक तिवारी एवं अर्शिल खान सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्‍टॉफ उपस्थित था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE