BREAKING NEWS
शिवपुरी जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा,.. <<     KHABAR : उज्जैन में सावन में रविवार को खुलेंगे.. <<     जयसिंहनगर में बेखौफ चोरों का तांडव, वार्ड 9 के.. <<     NEWS : माउंट आबू पहुंचे विधानसभा मुख्य सचेतक.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में आधी रात आईएएस का.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश में प्रशासनिक भूचाल, कई आईएएस.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार.. <<     KHABAR : आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों व प्रकल्प को.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के भीलवाड़ा का स्थायी वारंटी चढ़ा.. <<     KHABAR : अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के.. <<     KHABAR : ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि,.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2026, 1:49 pm
KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी डे, योग, साइकिलिंग और खेलों से जागरूकता, मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी का संदेश दिया, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। नगर पालिक निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को नई बस्ती शंभू टॉकीज रोड पर राहगीरी डे कार्यक्रम का किया गया। यह आयोजन उत्साह, जनभागीदारी और जागरूकता का संगम रहा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के संदेशों को आत्मसात किया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को यह संदेश देना था कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। इसी भावना के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, डॉक्टरों, उद्योगपतियों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


सामूहिक योग और फिटनेस से शुरुआत
राहगीरी डे की शुरुआत सामूहिक योग और फिटनेस गतिविधियों से हुई। इसके बाद साइकिलिंग, जुंबा, स्केटिंग, रस्साकशी, शतरंज, कैरम, पेंटिंग, रंगोली, सांप-सीढ़ी, पिट्टू, बोरा दौड़, रस्सीकूद और चम्मच-नींबू दौड़ जैसी मनोरंजक व पारंपरिक गतिविधियों ने आयोजन को जीवंत बना दिया।


जुंबा सत्र में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


नुक्कड़ नाटक के जरिए पर्यावरण संरक्षण पर जोर
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। नुक्कड़ नाटक, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से जल संरक्षण जैसे विषयों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों ने नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया।


रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। गोरिल्ला कार्टून कैरेक्टर बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जबकि मैजिक शो और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता ने भी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।


ये मौजूद रहे
इस अवसर पर महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, उमेंद्र ओमी अहिरवार, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शशिकांत तिवारी, लव साहू, गोविंद चावला, सीमा श्रीवास्तव, सीमा जैन सोगानी, नगर निगम ब्रांड एम्बेसडर, उपायुक्त शैलेश गुप्ता सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE