खरगोन। जिले के कसरावद कृषि उपज मंडी कसरावद में सोमवार 21 सितंबर को कपास एवं मक्का नीलामी का शुभ मुहूर्त किया गया। मंडी सचिव योगमानसिंह मंडलोई, व्यापारी शैलेन्द्र अग्रवाल, वासुदेव बक्कर एवं मंडी निरीक्षक रमेश मोरी की मौजूदगी में पं. राजकुमार गवशिंदे ने गणेश व श्री नीलत देव मंदिर में पूजा कराई।
मुहूर्त में कपास के 2 बेचवाही एवं 16 बोरी विक्रय हेतु आई। किसान गोपीचंद पटेल का कपास एम.एस.ओ. इंडस्ट्रीज ने 7821 रु. प्रति क्विंटल की उच्चतम बोली में खरीदा। कपास का मॉडल भाव 6700 रु. रहा। वहीं मक्का की 3 गाड़ी आई, जिसका उच्चतम भाव 1745 रु. रहा।
मंडी सचिव ने किसानों से अपील की कि अपनी उपज मंडी में ही बेचें, सही तौल, उचित मूल्य एवं 2 लाख तक नगद भुगतान प्राप्त करें।