मंदसौर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर जिले के विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की जिला स्तरीय प्रदर्शनी सोमवार को आयोजित हुई।
प्रदर्शनी में चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया। जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं आमजन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
सेवा संकल्प अभियान के आगामी चरण में विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थी 26 सितंबर को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।