BREAKING NEWS
BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<     KHABAR : कसरावद में ‘मेरे सपनों का भारत’ की गूंज,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का.. <<     NEWS : ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवा की पहल, 24.. <<     NEWS : ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा ‘जय मां गवरी’,.. <<     NEWS : नगर निकाय अध्यक्ष पदों के निर्वाचन की.. <<     REPORT : सेवा संकल्प अभियान में दिखा.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर भक्ति की बही.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2026, 6:44 pm
BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा चीता, सीएम डॉ मोहन ने नाम रखा राधा, एमपी में प्रोजेक्ट चीता को नई रफ्तार, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में ‘प्रोजेक्ट चीता’ सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर जिले में स्थित गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य में मादा चीता ‘CCB 2’ को स्वछंद विचरण के लिए विमुक्त किया। राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस मादा चीता का नामकरण ‘राधा’ किया है।

गांधीसागर में चीतों की संख्या बढ़कर हुई चार
मादा चीता ‘राधा’ के आगमन के साथ ही गांधीसागर अभयारण्य में चीतों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है। अभयारण्य में पहले से दो नर चीते ‘प्रभाष’ और ‘पावक’ तथा एक मादा चीता ‘धीरा’ मौजूद हैं। अब यहां दो नर और दो मादा चीतों का कुनबा हो गया है। कूनो नेशनल पार्क के बाद गांधीसागर को चीतों के दूसरे प्रमुख आवास के रूप में तेजी से विकसित किया जा रहा है, जिससे भविष्य में चीता प्रजनन की संभावनाओं को बल मिलेगा।

वन विभाग रखेगा सेहत और अनुकूलन पर नजर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कूनो से आगे गांधीसागर में चीतों को बसाना प्रोजेक्ट चीता के विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। नए वातावरण में मादा चीता ‘राधा’ के स्वास्थ्य, व्यवहार और अनुकूलन पर वन विभाग की विशेष टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी। गत वर्ष छोड़े गए चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं और नए परिवेश में ढल चुके हैं।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू हुआ यह एशिया का पहला चीता पुनर्वास प्रोजेक्ट है। वन्य जीवों के संरक्षण से क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय नागरिकों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर पैदा होंगे।

‘चीता स्टेट’ के साथ विविधता से समृद्ध मध्यप्रदेश
सीएम यादव ने गर्व जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल ‘टाइगर स्टेट’ ही नहीं, बल्कि ‘चीता स्टेट’, ‘घड़ियाल स्टेट’ और ‘गिद्ध स्टेट’ के रूप में भी अपनी पहचान बना चुका है। राज्य में असम से जंगली भैंसों को लाया गया है और हाथियों (गजराज) की संख्या भी बढ़कर लगभग 100 तक पहुंच गई है, जो प्रदेश की जैव विविधता का प्रमाण है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE