नीमच। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता के माध्यम से विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को चित्रों के जरिए अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। चित्रों में भारत के विकास, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वच्छता, तकनीकी प्रगति एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया जा रहा है।