कसरावद। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का संकुल स्तरीय कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं सांदीपनि शासकीय मावि कसरावद में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने श्विकसित भारत 2047 कैसा होश् विषय पर भाषण दिए और चित्रकला के माध्यम से अपने सपनों के भारत को दर्शाया। बच्चों ने कहा कि विकसित भारत केवल इमारतों का नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आत्मनिर्भरता का भारत होना चाहिए।
इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र पाटीदार, मंडल महामंत्री संदीप कुशवाह, मंडल उपाध्यक्ष यशवंत राठौड़, प्राचार्य प्रमोद वर्मा सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।