कुरावर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा शुक्रवार रात की गई।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, जिला प्रभारी ध्रुव नारायण सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर की सहमति से जिला अध्यक्ष डॉ. विष्णु प्रसाद मालवीय ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
जिसमें कुरावर नगर के वार्ड-5 के पार्षद प्रतिनिधि मोहन वर्मा को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं अनोखी लाल कोटिया को लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारी शनिवार सुबह क्षेत्रीय विधायक मोहन शर्मा के निवास पहुंचे, जहां दोनों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष डॉ. दिनेश मंडलोई, महामंत्री लखन राजपूत, रमेश विश्वकर्मा, गोपाल राठौर, मनोहर प्रजापति, नंदकिशोर जायसवाल मौजूद रहे।