सागर। सागर जिले के प्रसिद्ध कर्रापुर धाम में ब्रह्मलीन काशीदास महाराज जी की 20वीं पुण्यतिथि एवं अमर शहीद संत रामानंद जी महाराज की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आयोजित सभा में उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं सभा को संबोधित किया गया।
इस अवसर पर अहिरवार समाज संघ मध्यप्रदेश के संस्थापक चौधरी अमन सिंह नरवरिया जी, रविदासिया धर्म संगठन के प्रचारक राधा कृष्ण दास महाराज जी, रविदासिया धर्म संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माधव सिंह अहिरवार जी, अहिरवार समाज संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र भास्कर गोलिया जी, विदिशा जिला अध्यक्ष रामबाबू अहिरवार जी, भोपाल जिला अध्यक्ष पूरन परिहार जी, विवेक भास्कर जी, सागर जिला अध्यक्ष लीलाधर अहिरवार जी, संभागीय अध्यक्ष रामचरण अहिरवार जी सहित समस्त अहिरवार समाज संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
इस दौरान संत श्री पंचम दास महाराज, गद्दीनशीन संचालक गुरु रविदास मंदिर आश्रम कर्रापुर से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन के लिए संत संतोष महाराज एवं संत मुकेश महाराज का हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।