ओंकारेश्वर/सनावद। ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में अखिल भारतीय दशोरा नागर समाज धर्मशाला ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 32वें संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दूसरे दिन 20 सितंबर को श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ी। कथा व्यास पंडित दिलीप चंद्र तारे, उमरखली वालों के श्रीमुख से भागवत महात्म्य एवं भक्त ध्रुव की कथा का वाचन किया गया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भक्तिरस में भाव-विभोर हो गए।
कथा का आयोजन प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तथा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है। दूसरे दिवस के प्रातरूकालीन सत्र की मनोरथी बसंतीबाई गुप्ता, जैतापुर तथा सायंकालीन सत्र की मनोरथी मोनिका अरविंद गुप्ता, दिल्ली रहीं। प्रमुख मनोरथी एवं मुख्य यजमान दिनेश मंडलोई एवं दुर्गा दिनेश मंडलोई, ऊन हैं।
प्रदेश कार्यकारिणी ने किया कथा श्रवण-
दूसरे दिन हाटकेश्वर समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र मंडलोई, सारिका रविंद्र मंडलोई, प्रदेश मीडिया प्रभारी जय गुप्ता, सेगांव, प्रदेश महिला मंडल उपाध्यक्ष आरती दशोरे, खंडवा तथा प्रदेश सचिव आरती गुप्ता, सनावद सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी कथा में शामिल हुए। पदाधिकारियों ने कथा श्रवण करने के साथ बाबा ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।
सीमा गुप्ता बनीं प्रदेश महिला मंडल महामंत्री-
संगठन विस्तार के तहत गोगावां महिला मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता को पदोन्नत कर प्रदेश महिला मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने गोगावां पहुंचकर उन्हें शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर ओंकारेश्वर में कथा व्यास पंडित दिलीप चंद्र तारे का भी सम्मान किया गया।
समाजबंधुओं के लिए धर्मशाला की व्यवस्थाओं की जानकारी-
कार्यक्रम में खंडवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता सनावद, रमेश गुप्ता धूलकोट, अशोक गुप्ता धूलकोट, कोहदड़ से मदन दशोरे, महेंद्र दशोरे, पुरुषोत्तम दशोरे, नरेंद्र मंडलोई ऊन, आयोजन समिति अध्यक्ष अरुण कुमार दशोरे एवं सचिव अशोक कुमार गुप्ता सहित भोपाल से आए समाजबंधु मौजूद रहे।
धर्मशाला ट्रस्टियों ने प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को धर्मशाला की व्यवस्थाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही समाजबंधुओं के ठहरने के लिए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में भी बताया।