BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 20, 2026, 5:52 pm
KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की दूसरी बैठक, छात्रावास निर्माण के लिए साढ़े पांच लाख की घोषणाएं, वरिष्ठजनों और युवाओं की बड़ी संख्या में रही उपस्थिति, गांव-गांव में समितियों का गठन, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

सांगा खेड़ा माताजी। गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण को लेकर सांगा खेड़ा माताजी में समाज की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रावास निर्माण को आगे बढ़ाने के साथ समाज की एकजुटता को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं युवा उपस्थित रहे। समाज के वरिष्ठजनों सहित अन्य समाजजनों ने छात्रावास निर्माण के लिए सहयोग राशि देने की घोषणाएं कीं।

बैठक में समाज के वरिष्ठजनों द्वारा छात्रावास निर्माण के लिए कुल साढ़े पांच लाख रुपये की सहयोग राशि की घोषणा की गई। इसके अलावा कई समाजजनों ने भी अपनी ओर से आर्थिक सहयोग की घोषणा करते हुए निर्माण कार्य में सहभागिता जताई।

इन समाजजनों ने की सहयोग राशि की घोषणा
कचरूलाल गुर्जर, बड़ोदिया — ₹51,000
कैलाश गुर्जर, गायरी गुड़ा — ₹51,000
वगतराम करूलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच, मालखेड़ा — ₹1,01,000
शिवलाल गुर्जर, सरपंच, राजपुरा — ₹51,000
मानसिंह गुर्जर, मनासा (बागरेड़) — ₹1,01,000
डॉ. गोवर्धन पिता भेरूलाल, बरलाई, मालखेड़ा — ₹51,000
कैलाश चेंसुख गुर्जर, बंदड़ा — ₹51,000
भेरूलाल पिता मोतीलाल गुर्जर, नारी — ₹51,000
गोवर्धन पिता कारूलाल गुर्जर, नारी — ₹51,000
जगदीश गुर्जर, भरमपुर — ₹51,000

समाजजनों की ओर से की गई इन घोषणाओं से छात्रावास निर्माण के लिए सहयोग की भावना को बल मिला। बैठक में शिक्षा और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया गया।

गांव-गांव में समितियों का गठन-
बैठक में आसपास के प्रत्येक गांव से समितियों का गठन किया गया और उनके संरक्षकों की घोषणा की गई। समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने छात्रावास निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। आगामी बैठक को लेकर भी जानकारी दी गई, ताकि सभी गांवों की सहभागिता से छात्रावास निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था मांगीलाल पिता कालूराम, नारी बालों की ओर से की गई। उपरोक्त जानकारी बद्रीलाल गुर्जर द्वारा दी गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE