BREAKING NEWS
KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवना नदी घाट पर.. <<     KHABAR : कहानी बदलाव की- शासन की योजना ने बदली सतीश.. <<     VIDEO NEWS : फसल खराब होने पर 72 घंटे में करें क्लेम,.. <<     KHABAR : शाजापुर में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस चौकी पर आठ जब्त बाइकों की.. <<     KHABAR : अवैध गौवंश परिवहन करते सुपर कैरी टेम्पो.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2026, 3:44 pm
BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक परिसर, ‘आशीर्वाद का दीया’ से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, 17 अक्टूबर तक चलेंगे अभियान के तहत रक्तदान, स्वच्छता, जनजागरूकता और ‘सरकार आपके द्वार’ सहित विभिन्न कार्यक्रम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ मंदसौर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का शुभारंभ हुआ। पशुपतिनाथ लोक परिसर में करीब 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। शिवना नदी के घाट पर भी दीप जलाए गए।

प्रदेश में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान की शुरुआत शाम 7 बजे जिले के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक एवं आइकॉनिक स्थलों सहित विभिन्न स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

पशुपतिनाथ लोक परिसर में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला नोडल अधिकारी शोभित जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, जिला योजना समिति अध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया और नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर सहित जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित किए।

कार्यक्रम में कलेक्टर दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी, गायत्री परिवार के सदस्य, बटुक एवं शहरवासी भी मौजूद रहे।

सांसद ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं-
इस दौरान राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।

दीपों से बनाया भारत का नक्शा-
गरोठ में दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां दीपों से भारत का नक्शा बनाया गया। कार्यक्रम में विधायक चंदरसिंह सिसोदिया, एसडीएम राहुल चौहान, थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिले में पशुपतिनाथ लोक परिसर के अलावा 17 अन्य प्रमुख स्थानों पर भी दीप प्रज्वलित किए गए। जिला प्रशासन ने अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। पशुपतिनाथ मंदिर परिसर एवं लोक में वृहद दीप प्रज्वलन के लिए मंदसौर एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया था।

एक माह तक होंगी विभिन्न गतिविधियां-
सेवा संकल्प अभियान के दौरान दीप प्रज्वलन के साथ जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्वच्छता, सेवा, जनजागरूकता, रचनात्मक कार्यक्रम, रक्तदान तथा ‘सरकार आपके द्वार’ सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE