BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: खरगोन की जवाहर कॉटन मिल की नीलामी के.. <<     KHABAR : वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : जवाहर कॉटन मिल की एक साथ नीलामी और राशि.. <<     BIG NEWS : 51 हजार दीपों से जगमगाया पशुपतिनाथ लोक.. <<     KHABAR : खेल मैदान की मांग को लेकर छात्र आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन के अदलपुरा में लाखों की चोरी, 20 दिन.. <<     BIG NEWS : आखिर किसके इशारों पर बनी सूची, पंचायत में.. <<     BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ के अवकाशागार में हिट एंड रन जिला.. <<     KHABAR : चंद्रनगर ग्राम की स्थापना के 100 वर्ष पूरे,.. <<     KHABAR : पत्नी से परेशान पति ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : लेह में पदस्थ भौंती निवासी आईटीबीपी के.. <<     VIDEO NEWS : लेह में तैनात ITBP जवान नीरज शर्मा का.. <<     VIDEO NEWS : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में भव्य जुलूस,.. <<     BIG NEWS : नीमच लॉयंस क्लब को मिला 58वां देहदान,.. <<     BIG VIDEO : उज्जैन में 33 लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव, 3.. <<     BIG NEWS : किसान कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2026, 3:05 pm
BIG NEWS : नीमच के नए रक्षित निरीक्षक अजय सिंह वर्मा आज संभालेंगे कार्यभार, वर्तमान आरआई विक्रम सिंह भदौरिया का देवास तबादला, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच जिले के नए रक्षित निरीक्षक (आरआई) अजय सिंह वर्मा शुक्रवार को नीमच पहुंचेंगे। वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी राजेश व्यास एवं एएसपी हेमलता अग्रवाल के समक्ष आमद दर्ज कराएंगे। इसके बाद वे नीमच जिले के रक्षित निरीक्षक के पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

अजय सिंह वर्मा वर्तमान रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया का स्थान लेंगे। भदौरिया का तबादला देवास जिले में किया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा हाल ही में जारी तबादला आदेश के तहत अजय सिंह वर्मा का दतिया से रक्षित निरीक्षक बल, जिला नीमच के पद पर स्थानांतरण किया गया है।

अजय सिंह वर्मा वर्ष 2015 में सूबेदार के पद पर पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। उनकी प्रारंभिक पदस्थापना जिला दतिया में रही, जहां उन्होंने पुलिस लाइन एवं यातायात में सेवाएं दीं। जुलाई 2026 में पदोन्नति के बाद वे रक्षित निरीक्षक के पद पर दतिया यातायात में कार्यरत थे।

अजय सिंह वर्मा मूल रूप से ग्वालियर जिले के रहने वाले हैं। उनका बचपन और शिक्षा भी ग्वालियर में हुई है। उनके पिता भी पुलिस विभाग में एसएफ में सेवाएं दे चुके हैं और फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE