खरगोन। जिले की बलकवाड़ा थाना खलटाका पुलिस द्वारा धारा 25 पुलिस एक्ट के तहत जब्त किए गए लावारिस दोपहिया वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार को नियमानुसार सम्पन्न हुई। बलकवाड़ा थाना एवं खलटाका पुलिस चौकी परिसर में लंबे समय से खड़े जब्तशुदा वाहनों की नीलामी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शुरू की गई, जिसमें इच्छुक खरीदारों ने बोली लगाई।नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नीलामी से पूर्व परिसर में रखी मोटरसाइकिलों का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया था। इस दौरान वाहनों की स्थिति का जायजा लेकर उनका मूल्यांकन किया गया तथा संबंधित रिपोर्ट तैयार की गई थी।
इसी प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को खलटाका पुलिस चौकी परिसर में धारा 25 पुलिस एक्ट के तहत जब्त आठ मोटरसाइकिलों की नीलामी की गई। नीलामी प्रक्रिया तहसीलदार नरेंद्र मुवेल के मार्गदर्शन में नियमानुसार सम्पन्न कराई गई।तहसीलदार नरेंद्र मुवेल ने बताया कि धारा 25 पुलिस एक्ट के तहत जब्तशुदा आठ बाइकों की नीलामी की गई है। नीलामी प्रक्रिया से करीब 50 हजार रुपए का शमन शुल्क प्राप्त हुआ है। इस दौरान बलकवाड़ा थाना प्रभारी सागर चौहान खलटाका पुलिस चौकी प्रभारी मिथुन चौहान भी मौजूद रहे।