नीमच। मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए नीमच लॉयंस क्लब को 58वां देहदान प्राप्त हुआ। बघाना निवासी राकेश पिता कन्हैयालाल कादेडन के देहदान के बाद उनके पार्थिव शरीर को अध्ययन एवं प्रशिक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया।
देहदान से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को शरीर रचना विज्ञान के अध्ययन एवं प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन ने देहदान के लिए लॉयंस क्लब एवं दिवंगत के परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं, प्रशासन की ओर से दिवंगत राकेश कादेडन के पार्थिव शरीर को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सम्मानित किया गया। परिजनों द्वारा लिए गए इस निर्णय को मानव सेवा एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।