BREAKING NEWS
KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2026, 5:01 pm
KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, कुकड़ेश्वर में इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा ने खींचा ध्यान, माटी से प्रतिमा बनाकर विद्यार्थियों ने जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। नगर में चल रहे गणेश उत्सव के तहत ज्ञान मंदिर हाई स्कूल, कुकड़ेश्वर में विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा सिद्ध माटी से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा तैयार की गई। इसके बाद विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर आरती की गई।

मास्टर ट्रेनर मंजू सोनी ने बताया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। इसी क्रम में विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को माटी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों में माटी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक सामग्री से बनी गणेश प्रतिमा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर विकल्प है।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती की तथा प्रसाद ग्रहण किया। माटी से निर्मित गणेश प्रतिमा के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक सामग्री के उपयोग के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

पूजा-अर्चना के दौरान नगर पत्रकार संघ के सदस्य सतीश खाबिया, दशरथ नागदा, विनोद एलआईसी, नरेंद्र चौधरी, भगवती प्रसाद सोनी सहित नगर के नागरिक संजय मारू, लोकेश मोदी, सत्यनारायण पीपलीवाल, सत्यनारायण सोनी, रामचंद्र मालवीय, देवीलाल साहेब आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने भगवान श्री गणेश से नगर एवं क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। माटी से निर्मित गणेश प्रतिमा ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE